रायगढ । कल दिनांक 26.03.2023 के शाम जूटमिल पुलिस द्वारा कबीर चौक पर एक युवक को धारदार हथियार (लोहे का कत्ता) लेकर लोगों को भयभीत करने की सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया । पकड़े गए युवक *जगेश्वर साहू पिता चंदू साहू उम्र 30 वर्ष निवासी शुक्रवारीपारा गुढ़ियारी रायपुर हाल मुकाम रेलवे स्टेशन बांग्लापारा रायगढ़* पुलिस की कार्यवाही दौरान पुलिसकर्मियों से हुज्जतबाजी, झगड़ा विवाद करने लगा। आरोपी जगेश्वर साहू के कृत्य पर थाना जूटमिल में धारा 186 353 आईपीसी 25, 27 आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर पटेल, प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, दिलदार कुरैशी, आरक्षक शशिभूषण साहू शामिल थे ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
