प्रतिबंध होने के बाद ग्रामीण इलाकों में लाल ईंट भटठे लगे हैं। सारंगढ़ जिला मुख्यालय से लगे 10 किलोमीटर की दूरी ग्राम पंचायत बोईरडीह के कई घरों के आंगन व गांव के मुक्तिधाम पर भी लाल ईट बनाने का काम चल रहा है। भट्टे को लेकर विभाग उदासीन है। शासन फ्लाइएश से निर्मित ईंट के इस्तेमाल पर जोर दे रहा है।

शासकीय कार्यों में फ्लाइएश का उपयोग अनिवार्य कर दिया है। बोईरडीह के मुक्तिधाम के जमीन के साथ ही गांव के कई घरों के आंगन में लाल ईंट बनाने का कार्य चल रहा है। कोयले की उपलब्धता नहीं होने पर भटठे लगाने वाले जंगल से पेड़ काटकर इस्तेमाल करते हैं।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)

