जिला मुख्यालय के ग्राम पंचायत हिर्री में बुधवार को पति पत्नी में विवाद हो गया। झगड़े में पति ने पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी को गिरफ्तार रिमांड पर जेल भेजा है। आरोपी शिव कुमार खूंटे ने घर पर रखे लोहे के खलबट्टे के मूसर से अपनी पत्नी सुवेत्री के सिर पर वार कर दिया।
मृतका को गंभीर चोट लगी। उसे इलाज के लिए सारंगढ़ अस्पताल लेकर गए, जहां गंभीर चोट के कारण सुवेत्री की मौत हो गई। सूचना सारंगढ़ सिटी कोतवाली में दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
