सीजी बोर्ड परीक्षाएं 29 मार्च को खत्म हो जाएंगी। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 25 मार्च से शुरू होगा। जूटमिल हायर सेकंडरी स्कूल को इसके लिए सेंटर बनाया है। इसके लिए करीब डेढ़ हजार शिक्षकों को वैल्यूवर बनाया है। हालांकि इसमें 200 300 शिक्षक कापियों जांच करने के लिए आएंगे। एक शिक्षक को हर रोज 40 40 कॉपियों का टारगेट दिया है।

वेल्युएशन सही तरह से हो, इसके लिए इससे अधिक कापियां नहीं जांचनी है। इस संबंध में निर्देश दिया है। अभी 17 मार्च तक जो परीक्षाएं हुईं थी, उनकी उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कॉपियों को भेजा है। 102 बोरियों में कितनी कॉपियां आई है, उसे अभी देखा जा रहा है।
17 अप्रैल तक जांच कर रायपुर भेजेंगे कॉपी
जूटमिल हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य संतोष कुमार चन्द्रा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 25 मार्च से 17 अप्रैल के बीच में कापियों की जांच करने के लिए कहा है। सभी कापियों को जांचने के बाद रायपुर मांशिम में भेजा जाएगा। यहां सारा रिकार्ड संकलित करने के बाद रिजल्ट निकालने की तैयारियां करेगा।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
