पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे महाराष्ट्र सरकार के कर्मचारियों ने सोमवार को एक सप्ताह से जारी हड़ताल समाप्त कर दी। आंदोलन कर रहे कर्मचारियों के प्रतिनिधियों और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच सफल बातचीत के बाद यह फैसला किया गया।

हड़ताल कर रहे श्रमिक संगठनों की समन्वय समिति के संयोजक विश्वास काटकर ने कहा कि राज्य सरकार नई पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के तहत आने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन व्यवस्था के बराबर मौद्रिक लाभ देने के लिए ‘सैद्धांतिक’ रूप से सहमत हो गई है।
सरकारी कर्मचारी पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर 14 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
