रायगढ़। थाना चक्रधरनगर अंतर्गत ग्राम सम्बलपुरी में गत 01 मार्च की रात्रि नव विवाहिता अरूणा राठिया पति योगेद्र राठिया उम्र 21 वर्ष निवासी सम्बलपुरी थाना चक्रधरनगर अपने कमरे में पंखा लगाने वाले सीलिंग कडी में सफेद कलर स्कार्फ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी । मृतिका नव विवाहिता होने से न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष चक्रधरनगर पुलिस ने मर्ग पंचानामा कार्यवाही कर शव का पोस्ट मार्टम कराया गया । मर्ग जांच दौरान घटन को लेकर मृतिका के माता-पिता, बड़ी बहन, गवाह बताये कि अरूणा राठिया (मृतिका) का विवाह मई 2022 में योगेद्र राठिया निवासी सम्बलपुरी के साथ सामाजिक रिति रिवाज से हुआ था ।

अरूणा का पति योगेद्र राठिया दहेज में सोफा सेट, मोटरसायकल, फ्रीज नहीं लाये हो कहकर उसके साथ क्रूरतापूर्वक व्यवहार करते हुये गाली गलौज मारपीट करता था जिसे अरूणा अक्सर अपने मायके बताती थी । घटना दिनांक को भी सुबह अरूणा से उसका पति योगेन्द्र दहेज की बात को लेकर मारपीट कर रहा था, अरुणा अपनी दीदी को फोन कर उसका पति मारपीट कर बहुत परेशान कर रहा है पति के घर में रह नहीं पाएगी किसी को भेजकर मायके ले जाओ कहकर मोबाइल पर बता रही थी जिसे सुनकर योगेन्द्र और मारपीट किया । योगेन्द्र राठिया लगातार सोफा सेट, मोटरसायकल फ्रीज, की मांग को लेकर अरूणा को क्रूरतापूर्वक व्यवहार कर उसे प्रताड़ित करता था जिससे तंग आकर उसी रात अरूण अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त की ली । मर्ग जांच से मृतिका के पति योगेद्र राठिया के विरूद्ध दिनांक 17.03.2023 को दहेज हत्या (धारा 304-बी भादवि) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । गंभीर घटना की जानकारी नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री अभिनव उपाध्याय को प्राप्त होने पर केस डायरी अपने हस्ते लेकर तत्काल चक्रधरनगर थाने के स्टाफ के साथ ग्राम सम्बलपुरी जाकर *आरोपी योगेन्द्र राठिया पिता भवानी राठिया उम्र 26 वर्ष निवासी संबलपुरी थाना चक्रधरनगर* को हिरासत में लेकर आये जिससे पूछताछ कर अहम सबूत एकत्र कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । सीएसपी अभिनव उपाध्याय के साथ आरोपी पतासाजी, गिरफ्तारी में थाना चक्रधरनगर के उप निरीक्षक दिनेश बोहिदार, प्रधान आरक्षक श्याम देव साहू, आरक्षक श्वेत बारीक की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

