अगर आपको भी रिटायरमेंट (retirement)के बाद धन की चिंता सता रही है तो ये खबर आपके बहुत काम की है. क्योंकि यहां जिस सरकारी स्कीम की बात हो रही है. उससे जुड़कर धन संबंधी सभी चिंताएं समाप्त हो जाएंगी.
भारतीय जीवन बीमा निगम की जीवन लाभ पॉलिसी (life benefit policy)में निवेश करने के बाद आपको मैच्योरिटी पर पूरे 17 लाख रुपए मिलेंगे. वो भी सिर्फ 10 साल की अवधि में. इसके लिए आपको प्रति दिन सिर्फ 233 रुपए की बचत करनी होगी. आइये जानते हैं स्कीम के बारे में ज्यादा डिटेल्स

पैसा रहेगा सुरक्षित
आपको बता दें कि एलआईसी स्कीम का शेयर बाजार से कोई लेना-देना नहीं है. इसलिए आपका पूरा पैसा जोखिम रहित होता है.
जानकारी के मुताबिक यह एक लिमिटड प्रीमियम प्लान है. इस प्लान को मुख्य रूप से बच्चों की शादी, पढ़ाई प्रॉपर्टी खरीदने के लिए बनाया गया है. जानकारी के मुताबिक, यदि कोई निवेशक 23 साल की उम्र में 16 साल के लिए टर्म प्लान 10 लाख रुपए के सम एश्योर्ड को चुनता है. ऐसी स्थिति में 10 साल तक रोजाना 233 रुपये भरने होंगे. 10 साल बाद निवेशक कुल 855107 जमा कर पाएगा. यह रकम मैच्योरिटी पर निवेशक के खाते में क्रेडिट कर दी जाएगी.
क्या है पॉलिसी की खासियत
जीवन लाभ पॉलिसी की सबसे खास बात ये है कि इसमें उम्र की कोई समय सीमा नहीं है. इसे 8 साल से लेकर 59 साल तक की उम्र का कोई भी व्यक्ति ले सकता है. आपको बता दें कि इसकी अवधि 16 साल से लेकर 25 साल तक है. इसके अलावा पॉलिसी में कम से कम निवेशक को दो लाख रुपए का सम एश्योर्ड लेना जरूरी होता है. जबकि अधिकतम की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गई है. इसके अलावा प्रीमियम पर टैक्स में छूट का प्रावधान किया गया है. साथ ही यदि क किसी वजह से पॉलिसी धारक की मौत हो जाती है तो नॉमिनी को पूरा पैसा दिया जाता है.
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
