यूट्यूब पर लिंक भेजकर लाइक करने और घर बैठे रुपये कमाने का झांसा देकर साइबर ठगों ने एक युवक के खाते से करीब 3 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़ित पटना जिले के पीरबहोर इलाके का रहने वाला है।

उसने पीरबहोर पुलिस थाने में केस दर्ज कराया है। पीड़ित ने बताया कि पहले तो साइबर अपराधियों ने उसे घर बैठे कमाई करने की बात कहकर कुछ रुपये भेजे, इसके बाद उसके खाते से तीन लाख रुपये निकाल लिए।
पीड़ित इरशाद अली के मुताबिक 1 मार्च को शाम 7 बजकर 25 मिनट पर उनके व्हाट्सएप पर एक कंपनी का नाम लिखकर मैसेज आया। उसे जॉब ऑफर दिया गया। झांसा दिया कि यूट्यूब पर तीन लिंक भेजे जाएंगे जिन पर लाइक करना होगा। इससे घर बैठे आमदनी हो सकती है।
2 मार्च की सुबह 10 बजकर 59 मिनट पर इरशाद को एक विडियो का लिंक मिला। साइबर ठगों ने उसे लाइक करने के लिए कहा। पीड़ित ने उस पर लाइक किया तो उसे टेलीग्राम अकाउंट से 150 रुपये ठगों ने भेजे। इसके बाद उसके अलग-अलग अकाउंट पर 1000, 1300, 4400 और 5000 रुपये भेजे गए। इससे वह जालसाजों के झांसे में आ गया।
हालांकि, इसके बाद 5 मार्च से लेकर 7 मार्च के बीच उसके अलग-अलग खातों से 3 लाख 4 हजार 860 रुपये की निकासी साइबर जालसाजों ने कर ली। तब जाकर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। साइबर ठगों ने उन्हीं खातों से रुपये उड़ाए, जिनमें उन्होंने पहले जमा किए थे।
- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

