छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा सारंगढ़ मंडल का निर्वाचन सम्पन्न….गंगादास बने अध्यक्ष, विश्वनाथ बैरागी निर्विरोध सचिव
सारंगढ़: छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा 5811 के बैनर तले सारंगढ़ मंडल के पदाधिकारियों का निर्वाचन सारंगढ़ के माधोपाली स्थित काली मंदिर प्रांगण मे सम्पन्न हुआ। उक्त निर्वाचन प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष लखन दास वैष्णव के मुख्य आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ।
होली मिलन समारोह मे उपस्थित हुए जिला पदाधिकारीगण –
रंगपंचमी के शुभ अवसर पर जिला पदाधिकारियों को एक मंच मे लाने के उद्देश्य से होली मिलन समारोह रखा गया था। जिसमे लखन दास वैष्णव,जगन्नाथ बैरागी, ईश्वर दास महासभा सरिया, मोहर दास वैष्णव, पूर्णचंद दास (तोरा), मकरध्वज दास बैरागी,रमेश वैष्णव, ईश्वर् दास वैष्णव,लकेश्वर वैष्णव,केशव दास, शान्ति दास,कृष्ण कुमार वैष्णव सहित दर्जनों पदाधिकारीयो की उपस्थिति मे यह मिलन समारोह सम्पन्न हुआ।
सारंगढ़ मंडल का हुआ निर्वाचन –

होली मिलन समारोह के दौरान सारंगढ़ मंडल को सूचारु रूप से विकास की गति देने के लिए योग्य एवं कर्मठ समाजिक कार्यकर्ताओं का चयन किया गया।

जिसमे अध्यक्ष के पद मे गंगादास वैष्णव का चुनाव किया गया तथा सचिव के लिए सर्वसम्मती से विश्वनाथ कुमार बैरागी को समाज ने चुना। मीडिया प्रभारी जगन्नाथ बैरागी सबकी पहली पसंद रहे, उपाध्यक्ष हेतु निर्मल दास कनकबीरा एवं कोषाध्यक्ष पद के लिए सुदामा वैष्णव खरवानी का चयन हुआ, युवा अध्यक्ष हेतु जयंत वैष्णव एवं उपाध्यक्ष सोहन दास बोइरडीह तथा सचिव मोहन दास, कोषाध्यक्ष भोपाल बैरागी बने । जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने समस्त नवनियुक्त मंडल पदाधिकारियों को समाज विकास मे कर करने की उम्मीद जताते हुए बधाई प्रेषित किए।

- “सारंगढ़ नपा अध्यक्ष सोनी बंजारे की कुर्सी बरकरार…हाईकोर्ट ने लगाई निष्कासन पर रोक.. - April 22, 2026
- सारंगढ़:नारी शक्ति वंदन पर सियासत तेज: भाजपा का विपक्ष पर बड़ा हमला, महिलाओं के हक़ पर ‘धोखा’ का आरोप… - April 22, 2026
- सारंगढ़:लापरवाही पर कलेक्टर का सख्त एक्शन: निर्माण कार्यों में मिली खामियां, अधिकारियों-ठेकेदारों की लगी क्लास! - April 22, 2026

