रायगढ़। अवैध शराब व नशीले पदार्थों पर चलाए गए अभियान के क्रम में आज सुबह साइबर सेल और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर सूचना पर माझा पारा मेडिकल कॉलेज रोड के पास नाकेबंदी कर शराब परिवहन कर रही अल्टो कार को पकड़ा गया है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के दिशा निर्देशन पर सायबर सेल प्रभारी एसडीओपी श्री दीपक मिश्रा द्वारा साइबर सेल के स्टाफ को होली के मद्देनजर अवैध शराब संग्रहण करने वालों और शराब परिवहन पर मुखबिर लगाकर निगाह रखने निर्देशित किया गया है । इसी क्रम में मुखबिर से मिली सूचा पर सायबर सेल और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने शराब रेड कार्यवाही कर रहे दो आरोपी (1) रविंद्र लहरे पिता तिहारू लहरे उम्र 20 वर्ष (2) राहुल महीष पिता श्याम लाल महीष उम्र 19 वर्ष दोनो निवासी काशीराम चौक थाना जुटमील चक्रधरनगर को पकड़ा गया है । आरोपियों ने कब्जे से *कुल 18 पेटी (288 पाव) देशी प्लेन एवं मसाला मदिरा और अल्टो कार CG 25 E 1333* जब्त कर आरोपियों पर आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।

- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
