सारंगढ़। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ कलेक्टर डां सिद्दकी के निर्देश पर उपसंचालक खाद्य एवं औषधि डॉक्टर एफ आर निराला के निर्देश पर दिनांक 02 मार्च 23 एवं 03 मार्च 23 को खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा सारंगढ़ जिले के विभिन्न होटलों एवं रेस्टोरेंट्स की जांच की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।उप-संचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन डॉ एफ.आर.निराला के निर्देशा नुसार खाद्य व औषधि प्रशासन द्वारा वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती सुधा चौधरी ,श्रीमती संध्या महिलांग खाद्य सुरक्षा अधिकारी व नमूना सहायक श्री वरुण पटेल द्वारा सरसींवा, बिलाईगढ़, बरमकेला एवं सरिया के विभिन्न होटलों ढाबा में छापा मारकर राज्य चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में 131 सैंपल का परीक्षण किया गया । जिसमें 111 सैंपल मानक पाए गए , जबकि 03 अमानक एवं 17 मिथ्या छाप पाया गया । उक्त छापा मिलावटी सामान की बिक्री को रोकने के उद्देश्य से की गई । चार अमानक एवं 17 मिथ्या छाप दुकान संचालकों को चेतावनी देकर मानक सामग्रियां बिक्री की सुझाव देकर छोड़ दी गई एवं भविष्य में पुनरावृत्ति होने पर कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई।

- सारंगढ़:हेपेटाइटिस से बचाव का मंत्र: समय पर जांच और टीकाकरण… - July 31, 2026
- 31 जुलाई तक करें आवेदन, कृषक रत्न बनने का सुनहरा मौका… - July 31, 2026
- सारंगढ़:14 छात्राओं को मिली निःशुल्क साइकिल, खुशी से खिले चेहरे… - July 31, 2026




