सारंगढ़: संवेदनशील कलेक्टर डॉ फरिहा आलम सिद्दकी के निर्देश एवं अनुविभागीय दंडाधिकारी श्रीमती मोनिका वर्मा के कुशल मार्गदर्शन मे आयोजित राजस्व प्रकरणों के समाधान हेतु सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के सारंगढ़ तहसील परिसर मे वृहद राजस्व शिविर दिनांक 03 मार्च 2023 दिन शुक्रवार को आयोजित किया गया था। जिसमे अंचल भर से कुल 1355 आवेदन प्राप्त हुए थे। प्रशासनिक कसावट और जीवटता का परिणाम रहा कि कुल प्राप्त आवेदनो मे से कुल 1232 प्रकरणो का तत्काल निराकरण राजस्व विभाग द्वारा किया गया।शिविर मे निम्न प्रकरणो का हुआ त्वरित निराकरण –
नामांतरण हेतु 25, बंटवारा 01 , द्वितीय प्रति किसान 05 , आय 39, जाति 503, निवास 81, रिकॉर्ड दुरुस्ती 41, अन्य 519 सहित रिकॉर्ड कुल 1232 प्रकरणों का निदान शिविर मे किया गया।
क्या कहते हैँ ग्रामीण –
राजस्व विभाग कि यह पहल बेहद संतोषजनक रहा, बच्चो के आय, जाति, निवास से लेकर बंटवारा और रिकॉर्ड दुरुस्ती हेतु कार्य का निपटारा एक ही मंच मे होना सुखद अनुभूति रहा, साथ ही ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार सहित शिविर मे उपस्थित समस्त कर्मचारियीं और अधिकारियों को मीडिया के माध्यम से धन्यवाद ज्ञापित किया।

- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
- JSW प्लांट में साइबर सुरक्षा की पाठशाला, पुलिस ने बताया ठगी से बचने का तरीका… - September 14, 2026
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
