सारंगढ़। नवीन जिला सारंगढ़ बिलाईगढ मे पुलिस कप्तान के निर्देश पर सटोरियो के खिलाफ कार्यवाही मे कल दो लोगो के पर मामला पंजीबद्ध किया गया। एक मामला बरमकेला थाना का है तो दूसरा मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने स्टोरियो से 3500 रूपये की नगदी रकम बरामद किया है।

इस् संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बरमकेला पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति बरमकेला सुभाष चौक के पास में लोगो को विभिन्न अंको पर रूपये पैसों का दाव लगवाकर हार जीत का सट्टा नामक जुआ खेला रहा है सूचना पर मौका स्थल बरमकेला सुभाष चोक के पास् पहुचकर घेराबंदी कर रेड किया। पुलिस को देखकर दाव लगाने वाले भाग गये तथा एक व्यक्ति सट्टा पट्टी लिखकर लोगों को विभिप्न अंको के सामने रूफये का दाव लगवाकर हार जीत का सट्टा नामक जुआ खेलाते पकडा गया जिसे नाम पता पुछने पर अपना नाम शेख् जहरूतद्दीन पिता शेख रियाजुद्दीन उम्र 35 वर्ष सा०0 बरमकेला हास्टल पारा थाना बरमकेला जिला सारंगढ बिलाईगढ छ.ग. का होना बताया । जिसके कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी जिसमे विभिन्न अंको में रूपये
लिखा हुआ, नगदी रकम 1430 रूपये, एवं एक चालू हालत डाटपेन को जप्त कर लिया गया। आरोपी का उक्त कृत्य अपराध सदर धारा 4 (क) सार्वजनिक ध्रुत अधिनियम का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। वही दूसरे मामले मे भटगांव पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति गस्तीहा तालाब पार रोड किनारे भटगांव के पास सट्टा पट्टी नामक ज़्आ लिखकर जुआ खेल रहा है कि सूचना पर पर जाकर रेड कार्यवाही किया, आरोपी लवकुमार साहू पिता उमाशंकर साहू उम्र 26 साल साकिन वार्ड क्र0 11 भटगांव थाना भटगांव जिला सारंगढ बिलाईगढ को सट्ठ पट्टी नामक जुआ खेलाते पकडा गया, आरोपी के कब्जे से एक कोरा कागज पर अंको के सामने रूपया लिखा हुआ सट्ट पट्टी, नकदी रकम 2050 /रूपये एवं डाट पेन मिला। जिसे जप्त कर लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 4(क) जुआ एक्ट का घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
