सारंगढ़: चोर मचाए शोर, पुलिस के हाथ हर बार की तरह फिर खाली…गौठान मे लगे ट्रांसफार्मर पर चोरों ने कर दिये हाथ साफ….
सारंगढ़। सारंगढ अंचल में विद्युत ट्रांसफार्मर को तोड़फोक कर उसको चोरी करने की घटनाओ मे वृद्धि होते जा रही है। कई गांव मे घटित ऐसे घटनाओ के बाद बीती रात को ग्राम पंचायत बरदुला में गौठान मे लगे ट्रांसफार्मर पर चोरों ने हाथ साफ कर दिये। चलित विद्युत ट्रांसफार्मर को निशाना बनाकर किया जा रहा चोरी मे कोई साधारण चोर गिरोह का काम नहीं है इसमे कोई प्रोफेशनल गैंग है जो कि विद्युत विभाग के कार्यप्रणाली आदि से प्रशिक्षित है इस कारण से आसानी से विद्युत ट्रांसफार्मर को चोरी कर ले रहा है।
इस संबंध में ग्राम पंचायत बरदुला के सरपंच शरदकुमार चंद्रा पिता स्व श्री रेशमलाल चंद्रा उम्र 51 वर्ष ने बताया कि वह ग्राम बरदुला में रहता हूं खेती किसानी करता हू ग्राम पंचायत बरदुला का वर्तमान सरपंच हहै। उसके ग्राम बरदुला का गोठन मे लगे मोटर पंम्प एवं गोठन के सामने बिजली बिभाग का ट्रंसफार्मर तोडफोड कर चोरी कर लिया गया। उन्होने बताया कि बरदुला गांव के नाला के पास
शासकीय गौठान में निर्माण कर ., कम्पोस्ट खाद बनाने हेतु शेड ट्रसिंफ लगाकर मोटर पम्प
से पानी खाद में डालने हेतु करीबन 200 सो फीट अंदर मोटर पम्प लगाये थे। गोठान के सामने विद्युत का टंसफार्मर लगा था। उसी से मोटर पम्प का कनेक्शन लिये थे।
दिनांक 27.02.2023 को रात्रि में करीबन 8 9 बजे रात्रि तक सही सलामत था। दिनांक 28.02.2023 को सुबह क7.00 बजे गांव के लोग देखे तो टांसफार्मर तोड फोड किया हुआ जमीन पर पडा है जिसके संबंध में बिजली विभाग को सूचना देने पर लाईन मेन अनुप लहरे जाकर देखा है। एवं गोठान में लगे मोटर पम्प एवं केबल तार को पाईप खींचकर पम्प एवं केबल तार को चोरी कर ले गये है। शरद चंद्रा सरपंच एवं सचिव निलाम्बर प्रसाद चंद्रा, हीरालाल बरेठ पंच, गौठान समिती के अध्यक्ष भीमसेन श्रीवास ने खुद पूरा मामला को देखे है मोटर एवं केबल का कीमत 43000/रू है। टांसफार्मर का नुकसानी एवं चोरी के संबंध में बिजली विभाग के अधिकारी ही बता सकते है । कोसीर पुलिस ने शिकायतकर्ता सरपंच शरद चंद्रा की रिपोंट पर अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।
- नाश्ते में ऐसे बनाएं सॉफ्ट और परफेक्ट आलू का पराठा, स्वाद ऐसा कि हर बाइट में कहेंगे वाह! - March 5, 2026
- रंग पंचमी को कहां-कहां खेली जाती है होली, जो होती है रंगों के उत्सव की आखिरी तिथि… - March 5, 2026
- स्कूल में आरटीई के तहत पढ़ रहे बच्चों से कराई मजदूरी, अब छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने मांगा जवाब… - March 5, 2026
