पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का इंतजार कर रहे 8 करोड़ ज्यादा किसानों के खाते में आज 2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी जाएगी. माना जा रहा है कि इस बार बड़ी संख्या में लोगों के नाम इस लिस्ट से काटे गए हैं. आइए जानते कौन से किसान पीएम किसान योजना की किस्त से वंचित रह सकते हैं.
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त आज यानी 27 जनवरी को जारी होने वाली है. पीएम मोदी दोपहर 3 बजे डीबीटी माध्यम से 8 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपये अधिक की रकम ट्रांसफर करेंगे. बता दें कि जनवरी महीने से ही इस योजना की 13वीं किस्त का इंतजार किया जा रहा है. हालांकि, भूलेखों के सत्यापन के चलते इस किस्त को जारी करने में देरी हुई.

इन किसानों के खाते में नहीं आएगी PM KISAN की 13वीं किस्त
भूलेखों के सत्यापन में जमीन का रिकॉर्ड गलत पाए जाने पर किसानों को इस योजना की लाभार्थी सूची से हटाया जाएगा. वहीं, ई-केवाईसी अपडेट नहीं होने पर भी आप 13वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं. इसके अलावा अगर आप किसानी करते हैं, लेकिन किसी संवैधानिक पद पर काम कर रहे हैं तो भी इस योजना के पात्र नहीं होंगे. आप केंद्र या राज्य सरकार के मौजूदा या अवकाश प्राप्त कर्मचारी हैं तो इस योजना का लाभ नहीं उठा सकते हैं. वहीं, अगर आपको सरकार से पेंशन मिलती है तो भी आप इस योजना के योग्य नहीं माने जाएंगे.
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
