मुंबई। मनोरंजन जगत से एक दुखद खबर सामने आ रही है। तेलुगू अभिनेता और राजनेता नंदमुरी तारक रत्न का निधन हो गया है। राजनेता नंदमुरी तारक रत्न शनिवार को अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार नारायण हृदयालय में उनका इलाज चल रहा था। 39 वर्षीय तारक को चित्तूर की एक राजनीतिक रैली के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था


सूत्रों के मुताबिक अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद से ही उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। तारक रत्न मशहूर फिल्म अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एन टी रामाराव के पोते और नंदमुरी मोहन कृष्ण के पुत्र थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनके परिवार में उनकी पत्नी आलेख्या और एक बेटी है। तारका रत्न ने राजनीति में कदम रखने से पहले कुछ तेलुगू फिल्मों में भी अभिनय किया था।
साल 2002 में उन्होंने ‘ओकाटो नंबर कुर्राडु’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, वह अपने चचेरे भाई जूनियर एनटीआर की तरह सिल्वर स्क्रीन पर ज्यादा नाम नहीं कमा सके। उनके निधन पर तेलुगू फिल्म स्टार चिरंजीवी ने दुख जताते हुए ट्वीट किया, “नंदमुरी तारक रत्न के दुखद असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। इतना उज्ज्वल, प्रतिभाशाली, स्नेही युवा … बहुत जल्द चला गया! परिवार के सभी सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना! भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।”
- सारंगढ़ बिलाईगढ़ : शराब पीकर स्कूल आने वाले, नेटवर्क मार्केटिंग में लिप्त और दबंगई करने वाले 3 शिक्षक सस्पेंड…कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के कड़े निर्देश पर डीईओ जे.आर. डहरिया की गाज..1 प्रधान पाठक पर विभागीय जांच की अनुशंसा..लापरवाह शिक्षकों में मचा हड़कंप.. - July 30, 2026
- हसौद में कथित अवैध शराब कारोबार पर बढ़ा आक्रोश, निष्पक्ष जांच की उठी मांग… - July 30, 2026
- सारंगढ़:किस्त जमा फिर भी मोबाइल लॉक? ग्राहकों ने लगाए गंभीर आरोप… - July 30, 2026




