राजनीति

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने ली जिला भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक….

जगन्नाथ बैरागी

रायगढ़-भारतीय जनता पार्टी जिला भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक आज जिला भाजपा कार्यालय में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय,संभागीय संगठन प्रभारी कृष्णा राय, जिला भाजपा के संगठन प्रभारी एवं प्रदेश भाजपा के मंत्री विजय शर्मा, प्रदेश भाजपा के मंत्री ओपी चौधरी ,जिला भाजपा के सह प्रभारी विकास महतो के आतिथ्य में एवं जिला भाजपा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई।भाजपा की परम्परानुसार सर्वप्रथम भारत माता के छाया चित्र में पुष्प ,माला चढ़ाकर पूजन अतिथियों द्वारा किया गया।पूरा सभागार भारत माता के जयघोष से भर गया।जिला भाजपा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल द्वारा सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया।स्वागत उद्धबोधन में उमेश अग्रवाल ने जिला भाजपा के अब तक के कार्यवृत के बारे में विस्तार से बताया।कोरोनो काल मे प्रत्यक्ष बैठक हम नही कर पा रहे थे जिसके कारण हमें प्रदेश संगठन महामंत्री के प्रवास का सौभाग्य नही मिल पा रहा था आज वो शुभ दिन है जब हमे सम्मानीय पवन साय जी को सुनने का मौका मिला है।जिला भाजपा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने बड़े ही विश्वास के साथ संगठन के नेताओं को आश्वस्त किया कि प्रदेश संगठन द्वारा जो भी निर्देश दिया जाएगा उसे जिला भाजपा पूरे मनोयोग से पूरा करेगा।कार्यकर्ताओं के परिश्रम से हम आपको जिले की पांचों विधानसभा सीट जीतकर दिखाएंगे।बैठक को संबोधित करते हुवे प्रदेश भाजपा के मंत्री एवं रायगड़ जिले के संगठन प्रभारी विजय शर्मा ने कहा कि मैं कवर्धा का रहने वाला हु बैठक लेने रायगड़ आना,बैठक में उपस्थित होने रायपुर जाना मैं सोचता था कि मैं बहुत परिश्रमी हूँ पर जब भी हमारे संगठन के मुखिया पवन साय जी को देखता हूं तो मेरा ये अभिमान चूर चूर हो जाता है।हजारों कार्यकर्ता से संवाद स्थापित करना सबकी सुनना, सबकी करना इतना आसान नही होता इसके लिए आपको परिश्रम की पराकाष्ठा दिखानी होगी जो हमारे पवन साय जी पर लागू होती है।उन्होंने जिला भाजपा के द्वारा अब तक के किए गए कार्यों से सभी को अवगत कराया।जिले में राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व से दिए गए कार्यों के अलावा भी मंडलो तक के विषयों के लिए हमने ज्ञापन एवं आंदोलन के कार्यक्रम कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्ण किए गए है।संगठन के वृत रखते हुवे विजय शर्मा जी ने कहा कि पूरे 31 मंडलों में कार्यसमिति गठित की जा चुकी है।पूरे 7 मोर्चों का गठन पूर्ण कर लिया गया केवल अल्पसंख्यक मोर्चा में कुछ कार्य शेष है।सभी मोर्चा के लिए प्रभारी भी बना लिए गए है।जिस उत्साह एवं लगन से कार्यकर्ता कार्य कर रहे है इसमें कोई संदेह नही की हमारा यह जिला संगठन के कार्यों के लिए पूरे प्रदेश में अग्रणी रहेगा।हाल ही में हमारे जिले के प्रखर आदिवासी युवा नेता रवि भगत को राष्ट्रीय युवा मोर्चा में मंत्री का दायित्व मिला है यह हम सभी के लिए गौरव का विषय है।संभागीय संगठन प्रभारी कृष्णा राय ने अपने पुराने राजनैतिक संघर्षों को याद करते हुवे बताया कि पूर्व में संगठन के दृष्टिकोण से हम दोनों जिलों के कार्यकर्ताओं का आना जाना लगा रहता था।हम सभी के मार्गदर्शक लखीराम की परिश्रम से सिंचित यह जिला पूजनीय है।सभी मंडल प्रभारी/सहप्रभारी शक्तिकेन्द्रों तक जाकर मतदान केंद्रों के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करे उनकी सुने ,उनकी करें तभी हम मतदान केंद्रों तक मजबूत होंगे।हर दायित्व धारी कार्यकर्ता अपने संगठन के कार्यों को पूरी निष्ठा से पूरी करे यही हमारा कार्यकर्ता धर्म है।बैठक को संबोधित करते हुवे प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने अपने उद्धबोधन में कहा कि अब से पहले हमारी आपकी मुलाकात वर्चुवल बैठक के माध्यम से होती रही है आज हम अभी प्रत्यक्ष रूप से मिल रहे है।कार्यकर्ताओं को प्रवास के महत्व को समझाते हुवे ,प्रवास के हर प्रकारों को समझाया।कार्यक्रम के लिए प्रवास करना,कार्यकर्ताओं के लिए जाना,समस्याओं के लिए जाना यह सभी प्रवास के अंतर्गत आते है।कार्यकर्ताओं को संगठन के सारे गुणों को बड़े ही विस्तार से समझाते हुवे संगठन के मुखिया पवन साय ने कार्यकर्ताओं को अपने अपने दायित्वों के निर्वहन को पूरी निष्ठा से करने का आहवाहन किया।जिला भाजपा के कार्य से संतुष्ट पवन साय ने भविष्य में भी इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद करी।युवा जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने जिस तरह जिले की संरचना के लिए कार्य किया है वो काफी संतोषप्रद है।आज पूरी जिला भाजपा युवा जोश से परिपूर्ण है जो आने वाले हर चुनावों में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा एवं जिले में बेहतर परिणाम देगा।आज जिला भाजपा कार्यालय में दो बैठक संपन्न हुई ।पहली बैठक मध्याह्न 2 बजे जिले के प्रभारी विजय शर्मा ने सभी मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ,मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी एवं सहसंयोजक ,मोर्चा प्रभारियों की बैठक ली और उनके कार्यों की समीक्षा करी।आज की बैठक में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरूपाल सिंह भल्ला,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश शर्मा,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विवेक रंजन सिन्हा,श्रीकांत सोमावार, बृजेश गुप्ता,केराबाई मनहर,सुनीति राठिया,जवाहर नायक,रवि भगत,बजरंग अग्रवाल,ज्योति पटेल,कौशलेश मिश्रा,आशीष ताम्रकार,चंद्रप्रकाश पांडे, महेश साहू,विलिस गुप्ता,आलोक सिंह,पवन शर्मा, सुभाष पांडे,दीनानाथ खूंटे,पंकज कंकरवार, शकील अहमद,कुलकित चंद्रा, मनोज शर्मा,रामकृष्ण नायक,मनोज लहरे,मोहन कुर्रे,श्रीमती शीला तिवारी,प्रदीप श्रृंगी,प्रमोद गुप्ता,टीकाराम पटेल,रमेश बेहरा,अंशु टुटेजा, मनोज अग्रवाल,घनश्याम पटेल,विनायक पटनायक,अरुण कातोरे,गौतम चौधरी,रविंदर सिंह भाटिया,जनेश्वर मिश्रा,अरुण कुमार सराफ,सुरेंद्र पांडे,कैलाश पंडा, अजय जवाहर नायक,पुरषोत्तम अग्रवाल,टीकाराम पटेल,गिरधारी देवांगन,रविंद्र कुमार प्रधान,दिलराज सिंह,रामनाथ बैगा,शक्ति अग्रवाल,विकास केडिया,गुरुविंदर सिंह घई उपस्थित रहे।जिला भाजपा के महामंत्री अरुण धर दीवान ने पूरी मंचीय व्यवस्था संभाली। उक्त प्रेस विज्ञप्ति जिला भाजपा के संवाद प्रमुख मनीष शर्मा ने जारी करी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *