प्रदेश में थमती हुई कोरोना के बीच एक बार लोगों के लिए चौंकाने वाली खबर सामने आई है। प्रदेश में एक बार फिर एक साथ 6 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। सभी मरीजों को घर में रहकर इलाज करवाने की सलाह दी गई है और उनके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।

राजधानी में मिले 6 मरीज
बता दें कि, छत्तीसगढ़ में कल 1 हजार 602 सैंपलों की जांच हुई। इनमे से 6 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। ये सभी मरीज प्रदेश की राजधानी रायपुर में मिले हैं। प्रदेश के अन्य किसी भी जिले में एक भी मरीज नहीं मिला है। प्रदेश में कोरोना की औसत पॉजिटिव दर 0.37 प्रतिशत हो चुकी है। वहीं राजधानी में एक साथ 6 मरीजों के मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण (गुड्डू) यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर… - August 1, 2026
- आजादी के दशकों बाद भी बदहाल “देवरहा”मुक्तिधाम और पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, सीईओ को सौंपा ज्ञापन… - August 1, 2026
- ‘जुर्माने का रिचार्ज’ खत्म होते ही फिर शुरू हुआ ‘खनन उत्सव’?बरमकेला में प्रशासन की लाचारी पर माफिया भारी!12 लाख का ‘टोल टैक्स’ चुकाकर फिर पटरी पर लौटा डोलोमाइट सिंडीकेट..सात एकड़ जमीन गायब, पर साहब लोगों की आंखें अब भी बंद! - August 1, 2026




