सारंगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के बरमकेला ब्लाक में स्थित वेयर हाउस का गोदाम इन दिनों खाली वाहनों का डंपिंग यार्ड बन गया है। जबकि चावल लोड गाड़ी सड़क पर खड़ी हो रही है। न्यू ः इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार वेयर हाउस के इस गोदाम में कुछ दिनों से शाम 7 बजे के बाद से चावल जमा करने वाले आने वाले वाहनों को गोदाम परिसर के प्रवेश नही का रहा है किंतु सड़क की किनारे में पार्किंग करवा दिया जा रहा है। जिसके वजह से बरमकेलाडुसरिया पहुंच मार्ग काफी सकरी हो गई है। तथा यहां पर सड़क दुर्घटना की आशंका बहुत बढ़ गया है। वही वेयर हाउस के गोदाम के प्रभारी श्री सिदार गोदाम परिसर में कई खाली वाहनों का पाकिंग स्थल बनाकर रख दिए है। जानकारी के मुताबिक लगभग 1 दर्जन से अधिक खाली वाहनों का डंपिंग यार्ड बन गया है। वही गोदाम प्रभारी की मनमानी से चहेतो लोगो को चावल लोड गाड़ी शाम 7 बजे से लेकर आधी रात तक गोदाम में आसानी से प्रवेश करती है वही नियम यह बना रखे है कि 7 बजे के बाद कोई भी चावल लोड वाहन वहा नही जायेगा। बहरहाल वेयर हाउस के गोदाम प्रभारी श्री सिदार के मनमानी से मुख्य मार्ग पार्किंग स्थल बन गया है जिसमे बड़ी दुर्घटना कभी भी घटित हो सकती है।

- भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण (गुड्डू) यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर… - August 1, 2026
- आजादी के दशकों बाद भी बदहाल “देवरहा”मुक्तिधाम और पक्की सड़क के लिए तरस रहे ग्रामीण, सीईओ को सौंपा ज्ञापन… - August 1, 2026
- ‘जुर्माने का रिचार्ज’ खत्म होते ही फिर शुरू हुआ ‘खनन उत्सव’?बरमकेला में प्रशासन की लाचारी पर माफिया भारी!12 लाख का ‘टोल टैक्स’ चुकाकर फिर पटरी पर लौटा डोलोमाइट सिंडीकेट..सात एकड़ जमीन गायब, पर साहब लोगों की आंखें अब भी बंद! - August 1, 2026




