सारंगढ़: सड़क स्वास्थ्य नियमों की लापरवाही के कारण भारत में लगभग 45% पैदल यात्री सड़क से गुजरते समय हादसों का शिकार हो जाते हैं। सभी को सड़क यातायात नियमों की अच्छे से जानकारी होनी चाहिये खासतौर से बच्चे और युवा लोगों को जो महत्वपूर्ण सड़क दुर्घटना के खतरे पर रहते हैं।
दुर्घटना को रोकने के उद्देश्य से आज संवेदनशील एसपी के निर्देश पर सारंगढ़ थाना के जबांज सिपाही अरविंद खटकर के साथ महिला आरक्षक सरोजिनी ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के तीसरे दिन अर्थात दिनांक 13.01.2023 को संत थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल सारंगढ़ के 11वीं 12वीं के बच्चों को यातायात नियमों के संबंध में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराकर बच्चों को यातायात नियमों को पालन करने की बात कही।


Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
