सारंगढ़ – बिलाईगढ़: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार 11 से 17 जनवरी 2023 तक सड़क सुरक्षा सप्ताह 2023 का आयोजन किया जा रहा है। आज तीसरे दिन मे संवेदनशील एसपी श्री राजेश कुकरेजा के निर्देश पर दबँग दरोगा ने बाइक रैली के माध्यम से जनमानस को एवं स्कूलों मे चित्रकला प्रतियोगता के माध्यम से स्कूली छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी प्रदान की।


क्या कहते हैँ दबंग दरोगा विजय चौधरी –

बच्चों के लिए सड़क सुरक्षा नियमों को जानना काफी आवश्यक है। वजह यह है कि दिन-ब-दिन बच्चों से जुड़े सड़क दुर्घटना के मामले काफी बढ़ते जा रहे हैं। इसका मुख्य कारण बच्चों में सड़क सुरक्षा से जुड़े नियमों का अभाव हो सकता है। इसलिए एसपी सर के निर्देश पर आज बच्चों को चित्रकला के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई। और बाइक रैली के माध्यम से शहरवासियों को हेलमेट की उपयोगिता के साथ अन्य नियमों की जानकारी प्रदान की गई।

- एसपी के सख्त तेवर, थाना प्रभारी की दमदार कार्रवाई: सारंगढ़ में अवैध शराब माफिया पर बड़ा प्रहार… - May 1, 2026
- सारंगढ़ जिला चिकित्सालय में 1000 डायलिसिस सत्र सफल..मरीजों के लिए वरदान बनी नि:शुल्क सेवा.. - May 1, 2026
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
