रायगढ़। चक्रधरनगर पुलिस द्वारा नकबजनी के अप.क्र. 377/2021 धारा 454,380 IPC के आरोपी गौतम साव को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी अपने पड़ोसी के घर के आलमारी से 50,000 रूपये की चोरी कर फरार था ।

घटना के संबंध में दिनांक 01/07/2021 को श्रीमती सत्यवती पटेल पति नरेश पटेल उस 31 वर्ष निवासी बालसमुन्द्र पहाड़ मंदिर रायगढ़ रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 28-6-21 के सुबह 8 बजे इसका पति घर पर टीव्ही देख रहा था, ये अपनी मां के घर पडोस मे गई थी । उसी समय पडोसी गौतम साव और गजानन सोहरा इनके घर आकर टीव्ही देख रहे थे । उसी दिन बैंक में पैसा जमा करने के लिये अलमारी में रखे पर्स को देखी तो पर्स था किंतु उसमें रखा हुआ 50,000 रूपये पैसा नही था, शंका पर गौतम साव से पूछे तो बोला कि रूपये नहीं निकाला हूं । गजान्न सोहरा से पूछने पर बताया कि जब नरेश पटेल थोडी देर के लिये बाथरूम गया तो गौतम साव अलमारी में से पैसे निकाल कर भाग गया । चोरी के रिपोर्ट बाद से गौतम फरार था, जिसे आज मुखबिर सूचना पर पकड़ा गया है । आरोपी द्वारा चोरी स्वीकार कर आधे रूपये नरेश पटेल को लौटा देना, कुछ खर्च हो जाना बताया है जिससे 1500 नकद रूपये बरामद किया गया है । आरोपी को नकबजनी के दर्ज अपराध में अज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।
- “मां” की मौत का दर्द लेकर इंसाफ की तलाश में दर-दर भटकता बेटा!अब सिर्फ सारंगढ़ एसपी सुनील शर्मा से न्याय की उम्मीद..जमीन विवाद के बाद बुजुर्ग मां की मौत से टूटा परिवार…दोषियों पर जल्द कार्रवाई की लगाई गुहार.. - September 19, 2026
- सारंगढ़ में शिक्षा की राह लौटे बच्चे, सेवा संकल्प ने जगाई नई उम्मीद… - September 19, 2026
- सारंगढ़ में सेवा संकल्प का असर, छूटी पढ़ाई फिर शुरू; बच्चों ने बुना सुनहरा भविष्य… - September 19, 2026
