श्रेयस अय्यर और आर अश्विन ने एक बार फिर मझधार में फंसी टीम इंडिया की नाव को निकाल दिया और बांग्लादेश के खिलाफ हाथ से जाते दिख रहे मुकाबले में अकेले दम पर भारत को जीत दिला दी. इसी के साथ भारत ने 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भी अपने नाम कर ली है.
केएल राहुल की अगुआई में भारत सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ दूसरे टेस्ट मैच में उतरा था और उसके पास वनडे सीरीज की हार का हिसाब बराबर करने का यही मौका था, मगर तीसरे दिन एक समय भारत के हाथ से मुकाबला निकलता दिख रहा था. 145 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत ने अपने 7 विकेट 74 रन पर ही गंवा दिए थे. मुकाबला बुरी तरह से फंस गया था और ऐसे समय में अय्यर ने जिम्मेदारी संभाली और टीम को जीत की दहलीज लेकर आए.

मेजबान ने भारत को 145 रन का लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में भारतीय टीम आखिरी दिन पहले सेशन में अय्यर और आर अश्विन की साझेदारी की बदौलत रन बना लिए. चौथे दिन की शुरुआत भारत ने 4 विकेट पर 45 रन से आगे खेलते हुए की. अक्षर पटेल ने भी अपनी 26 रन की पारी को आगे बढ़ाई, मगर बांग्लादेशी गेंदबाजी ने पहले ही सेशन में लगभग भारत की हार की कहानी लिख ही दी थी, मगर फिर अय्यर दीवार बनकर खड़े हो गए, जिसे बांग्लादेश तोड़ नहीं पाया.
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
