सारंगढ़। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के भाजपा जिला अध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा विधानसभा के साथ लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है । जालान अपने प्रवास के दरमियान पत्रकारों से यह बात कही कि चुनाव में अब 1 साल का भी समय नहीं बचा है। इस बचे हुए दिनों में हम सभी को पूरी तैयारी के साथ भ्रष्टाचार कांग्रेस को हटाने, छत्तीसगढ़ को बचाने का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। यह बात किसी से नहीं छिपी है कि भूपेश सरकार के राज में गरीबों को लाभ नहीं मिला, महिलाओं को छलने का काम किया, युवाओं को रोजगार नहीं और ना हीं बेरोजगारी भत्ता मिला, जिससे यह साफ जाहिर होता है कि अगर छत्तीसगढ़ को बचाना है तो कांग्रेस सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकना होगा। इसक लिए आप सभी को अधिक से अधिक सक्रियता दिखाने की जरूरत है। जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि हम सभी को संगठन की दृष्टि से अपनी स्थिति कितनी मजबूत है, इसका अवलोकन करना है। हमें आने वाली चुनौतियों की तैयारी के लिए अपने आप को आंकना है। सभी की सक्रियता को आवश्यक रूप में जारी रखना है । इसक साथ ही विभिन्न लोगों की सक्रियता और निष्क्रितता का पता लगाना है । पार्टी से जुड़े हुए जुझारू, कर्मठ नेताओं व युवाओं को आगे लाना है। साथ ही हमें यह भी देखना है कि जो जिस कार्य के निर्वहन करने के लिए उत्सुक है और उसके अंदर क्षमता का होना भी अनिवार्य है तो उसे उस कार्य की जिम्मेदारी देनी होगी। भूपेश की यह सरकार चारों तरफ फेल हो चुकी है। अपने लोगों को संतुष्ट करने के लिए बिना चुनाव करवाएं मंडी अध्यक्ष, सहकारी समितियों के अध्यक्ष चुनकर भ्रष्टाचार को आगे बढ़ा रही है। इसे उखाड़ फंकना हमारा मकसद है, अब समय आ चुका है जो आपके सहयोग से ही संभव है।

- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
