छत्तीसगढ़ की सियासत में धान खरीदी का मुद्दा हमेशा केंद्र में रहा है। राजनीतिक पार्टियां भी किसानों को अपने केंद्र में रखकर दांव चलती है। जिस पार्टी ने किसानों को अपनी ओर आकर्षित कर लिया, उसकी सरकार बननी तय है। 2023 में छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में कांग्रेस सरकार एक एकड़ में 15 क्विंटल से ज्यादा धान खरीदी का दांव चल सकती है। माना जा रहा है कि कांग्रेस सरकार धान खरीदी की लिमिट बढ़ा सकती है। यानी सरकार अब एक एकड़ में 15 क्विंटल से ज्यादा की धान खरीदी कर सकती है।

आज इसी संबंध में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हम तो गर्मी और बरसात दोनों का पूरा धान खरीदना चाहते हैं, लेकिन इस खरीदी के लिए भारत सरकार NOC तो दे दे। सीएम भूपेश भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी शुरू से ही किसान विरोधी रही है।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
