रायगढ़। एकीकृत बाल विकास परियोजना रायगढ़ शहरी अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र नयागंज बी वार्ड क्रमांक 20, आंगनबाड़ी केन्द्र बंगालीपारा वार्ड 16 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद के लिए एवं आंगनबाड़ी केन्द्र नयागंज वार्ड क्रमांक 20, आंगनबाड़ी केन्द्र बजरंगपारा वार्ड क्रमांक 14, आंगनबाड़ी केन्द्र खालपारा वार्ड क्रमांक 3 तथा आंगनबाड़ी केन्द्र मधुबन पारा वार्ड क्रमंाक 9 में आंगनबाड़ी सहायिका पद के लिए जारी प्राविधिक/अनंतिम मूल्यांकन पत्रक के आधार पर 5 से 16 अगस्त 2021 सायं 5.30 बजे तक दावा-आपत्ति आमंत्रित किया गया है। दावा-आपत्ति हेतु आवेदन सीधे परियोजना कार्यालय एकीकृत बाल विकास परियोजना में जमा किया जा सकता है। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)




