रायगढ़: चिटफंड कंपनी के निवेशकों से मिले 5002 आवेदन….निवेशकों से 6 अगस्त तक निर्धारित प्रपत्र में मंगाए गए है आवेदन…
रायगढ़, छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्रालय से जारी निर्देश के परिपालन में कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी भीम सिंह द्वारा जिले में चिटफंड कंपनियों के निवेशकों से निर्धारित प्रपत्र में 2 से 6 अगस्त 2021 तक आवेदन मंगाये है। जिसके तहत आज दिनांक तक नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों को मिलाकर कुल 5002 आवेदन प्राप्त हुए है।
जिनमें नगरीय क्षेत्र अंतर्गत धरमजयगढ़ में 1, किरोड़ीमलनगर में-8, खरसिया-3, सारंगढ़-7, नगर निगम रायगढ़-120 कुल-139 आवेदन मिले है। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत जनपद पंचायत वार सारंगढ़ में सांई प्रसाद से 2500, लैलूंगा पीएसीएल से 104, रायगढ़-70, खरसिया से 1510 जिनमें (625-सांईप्रसाद एवं 425-पीएसीएल)से, बरमकेला से 102, घरघोड़ा पल्स से-36, पुसौर पल्स लिमिटेड से 350, तमनार-21 एवं धरमजयगढ़ ग्लोबल से 170 आवेदन प्राप्त हुए है।
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी भीम सिंह ने इस कार्य को संपादित करने हेतु जिला स्तर पर पर डिप्टी कलेक्टर रायगढ़ श्री रोहित सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जारी आदेश के अनुसार चिटफंड कंपनी में निवेश करने वाले निवेशक 6 अगस्त तक निर्धारित प्रपत्र में सभी आवश्यक जानकारियों के साथ आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित प्रपत्र में आवेदक अपना नाम, पता सहित चाही गई जानकारी जैसे वित्तीय संस्थान का नाम, जमा करने की तारीख एवं स्थान, एजेंट का नाम आदि के साथ फार्म प्रस्तुत कर सकते हैं।
- सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में बड़ा कदम: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने किया राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ… - March 16, 2026
- प्रशिक्षण से मजबूत होगा संगठन, भाजपा का मंडल स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग जल्द — जिला कार्यालय में हुई अहम बैठक… - March 16, 2026
- बरमकेला में आग का तांडव: हफ्ते भर में तीसरी आगजनी..‘केक एंड क्रीम’ स्वीट सेंटर जलकर खाक,लाखों का नुकसान… - March 16, 2026
