सारंगढ।दिनांक 07.12.2022 को प्रार्थी डिलेश्वर सारथी साकिन खरवानी के नाबालिक को ग्राम सालर के तरूण सारथी उम्र करीबन 19 वर्ष के द्वारा बहला फुसला कर शादी का झांसा देकर अपने सहयोगी साथी दीपक मानिकपुरी के साथ मोटर सायकल में बैठा कर अपने गांव सालर के घर लाकर दुष्कर्म करने की प्रार्थी के रिपोर्ट पर चौकी कनकबीरा में अपराध क्रमांक 692/22 धारा 363, 366,376,34 भा.द.वि. 46 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी तरूण सारथी द्वारा पीड़िता नाबालिक बालिका को झांसी ले जाने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक श्री राजेश कुकरेजा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री महेश्वर नाग, एसडीओपी स्नेहिल साहू के द्वारा कनकबीरा चौकी प्रभारी विजय गोपाल को तत्काल आवश्यक दिशा निर्देश देकर आरोपी तरूण सारथी को गिरफ़्तार करने के आदेश को गम्भीरता से लेते हुए चौकी प्रभारी कनकबीरा ने सूझबुझ के साथ पुलिस टीम झांसी के लिये रवाना किया, जो आरोपी तरूण सारथी व पीड़िता को झांसी मध्यप्रदेश से बरामद कर नाबालिक पीड़िता को उसके माता-पिता के सुपूर्द कर आरोपी तरुण सारथी तथा सहयोगी दीपक मानिकपुरी को आज दिनांक 17.12.2022 को गिरफ़्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
