बरमकेला: श्रीमती विलास सारथी बरमकेला अंचल मे चर्तमान मे सबसे लोकप्रिय नाम है। एक दिन मे दर्जनों गांव का दौरा हो या एक ही दिन मे 4 से 5 कार्यक्रम मे सिरकत करना मानो उनकी नियति या दूसरे भाषा मे कहें दिनचर्या बन गई है। शांत स्वभाव के साथ जनहितकारी कार्य का परिणाम ही है जिससे वर्तमान मे कांग्रेस का एक मजबूत चेहरा बनकर उभरी हैँ।

आज 18 दिसंबर को संत शिरोमणि बाबा गुरुघासीदास जी के जन्म जयंती के शुभ अवसर पर अपने गृह ग्राम लेन्धरा में दिव्यांगजनों एवं जरूरत मंद लोगों को कम्बल एवं फल वितरण कर बाबा जी के जन्मदिवस को मानवता की सेवा की प्रेरणा के रूप में प्रेरित होकर सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय जिला पंचायत सदस्य एवं महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष श्रीमती विलास तिहारुराम सारथी जी द्वारा मनाया गया।
जिला पंचायत सदस्य विलास सारथी सारंगढ़ विधानसभा क्षेत्रों का निरंतर दौरा कर सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में शामिल होकर लोगो की समस्यायो को सुनकर उसका निराकरण करने का प्रयास करती है।
विलास सारथी जी का मानना है कि दिन-दु:खियो,गरिबो,अनाथ,
बेसहारा और दिव्यांग जनों की की सेवा ही सबसे बडा़ धर्म है।
सभी मनुष्यों को समाज में बाबा गुरु घासीदास द्वारा बताए गए मार्ग परस्पर सहयोग,दया,मैत्री भाईचारे के मार्ग पर चलते हुए जीवन व्यतीत करना चाहिए।
किसी भी प्रकार का असामाजिक गतिविधि से दूर रहना चाहिए तभी सभी लोगों का कल्याण हो सकेगा।
उनका मानना है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में निरंतर सामाजिक समरसता को आगे बढ़ाने के लिए कार्य किए जा रहे है। जिला पंचायत सदस्य विलास सारथी जी ने लोगों को गुरु घासीदास बाबा जी द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने और समाज हित में कार्य करने के लिए लोगों से अपील किया है।
उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को गुरु घासीदास बाबा जी के जन्म जयंती पर शुभकामनाएं और बधाई प्रेषित की है।
- पीड़ित पर ही भारी पड़ा “देवता का ‘न्याय’शिकायत वापस ली, फिर भी बना दिया आरोपी!प्रधान आरक्षक केशव प्रसाद देवता की ‘विवेचना’ पर उठे गंभीर सवाल.. - August 2, 2026
- सारंगढ़:बुजुर्गों के आशीर्वाद संग सेवा का संकल्प, वृद्धाश्रम में सम्मान व वृक्षारोपण… - August 2, 2026
- सारंगढ़:53 बेटियों को मिली उड़ान, नि:शुल्क साइकिल पाकर खिले छात्राओं के चेहरे… - August 2, 2026




