सारंगढ— ज्ञात हो कि सारंगढ़ में रेल लाईन की मांग सारंगढ़ की जनता के द्वारा लगातार किया जा रहा है,जिसे देखते हुए रायगढ़ लोकसभा की सांसद श्रीमती गोमती साय जी के द्वारा केंद्रीय रेल मंत्री जी मिलकर सारंगढ़-जशपुर रेल लाइन की मांग की गई है जिसे सांसद प्रतिनिधि रवि तिवारी ने स्वागत योग्य बताया है।सारंगढ़ में भारतीय जनता पार्टी प्रेस वार्ता में पत्रकारो ने भी रेल लाईन मुद्दा के सम्बंध को प्रमुखता से उठाया था।लोकसभा सासंद गोमती साय ने सारंगढ में रेल लाईन के सम्बंध में केन्द्रीय रेल मंत्री से मुलाकात कर सारंगढ के लिये जल्द ही रेल लाइन लाने निवेदन किया है।सांसद प्रतिनिधि रवि तिवारी ने बताया कि रायगढ़ सांसद श्रीमती गोमती साय सासंद बाबा गुरूघासीदास जयंती समारोह में बाबा की ज्ञानस्थली गुरु घासीदास पुष्प वाटिका सारंगढ़ में शामिल होंगी व साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर आगामी विधानसभा चुनाव संबंधी चर्चा करेंगी।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
