पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां पर एक नाबालिग लड़की ने एक लड़के और उसकी मां पर नशीला पदार्थ देकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने स्थानीय हरिदेवपुर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक की मां ने उसे नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोश कर दिया फिर अपने बेटे से उसका रेप करवाया। पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां को कुणाल कोठारी और उसकी मां अनुश्री कोठारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनो मां-बेटे को कोर्ट में पेश किया जिसके बाद उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
मां ने नशीला पदार्थ पिलाकर बेटे से करवाया रेप
पीड़िता ने पुलिस को शिकायत में बताया कि आरोपी युवक कुणाल कोठारी MBA की पढ़ाई कर रहा है। वहीं उसकी मां अनुश्री कोठारी पीड़िता के साथ स्थानीय संस्थान में ब्यूटीशियन का कोर्स कर रही थी। अनुश्री कोठारी ने 24 अक्टूबर को काली पूजा के दिन पीड़िता को अपने घर बुलाया। जब वह अनुश्री कोठारी के घर पहुंची तो आरोपी महिला ने उसे कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया जिसके बाद वह बेहोश हो गई। जिसके बाद आरोपी की मां ने युवक से रेप करवाया। 3 दिन बाद जब वह होश में आई तो उसे पता चला कि कुणाल कोठारी ने उसका रेप किया है।
रिश्तेदार के कहने पर किया शिकायत
पीड़िता के अनुसार घटना 24 अक्टूबर को काली पूजा के दिन हुई थी। हांलाकि मामला 16 दिसंबर को दर्ज करवाया था। पीड़िता का कहना है कि शुरू में उसने शर्म की वजह से इस घटना का जिक्र किसी के सामने नहीं किया। बाद में उसने अपने एक रिश्तेदार को इस बारे में बताया। जिसके बाद रिश्तेदार ने लड़की को पुलिस में शिकायत करने को कहा।
आरोपी के मामा ने मामले को झूठा बताया
रिपोर्ट के अनुसार, कुणाल कोठारी के मामा बिनय चक्रवर्ती ने बताया कि लड़की ने उनलोगों पर गलत आरोप लगाया है। बिनय चक्रवर्ती ने कहा है कि मुझे पता चला कि लड़की कुणाल से शादी करना चाहती थी, जिसका उसकी मां विरोध कर रही थी। लड़की ने कुणाल और उसकी मां को धमकी भी दी थी कि अगर उन्होंने उसकी बात नहीं मानी तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
