केंद्र सरकार की ओर से किसानों और गरीबों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही है। गरीबों के लिए फ्री में राशन तो किसानों के लिए पीएम किसान योजनाएं चलाई जा रही है। सरकार की इस स्कीम से देश के करोड़ों लोगों को आर्थिक मदद भी मिल रही है। लेकिन अब केंद्र सरकार की ओर से एक और योजना की शुरूआत की है। जो मजदूरों के लिए होगा। दरअसल, सरकार की ओर से चलाई जा रही योजना का नाम प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना है। जिसमें देश के मजदूरों को आर्थिक मदद मिलेगी।

सरकार की इस स्कीम से देश के मजदूरों को काफी सहायता दी जा रही है। सरकार ने इस स्कीम के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार, इस स्कीम की शुरुआत जल्दी ही सरकार की ओर से केंद्रीय बजट 2023 पेश किया जाने वाला है। इस पेंशन स्कीम की खास बात यह है कि यह योजना असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए चलाई जा रही है।
सरकार की इस योजना के तहत मजदूरों को हर महीने 3 हजार रुपए की पेंशन दी जाएगी। Ministry of Labour ने ट्वीट कर बताया कि प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के जरिए असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले कामगारों को सरकार के जरिए हर महीने 3000 रुपये तक की पेंशन दी जाती है।
- आज का राशिफल: 4 अगस्त 2026 – किस्मत देगी साथ या आएंगी चुनौतियां? पढ़ें सभी 12 राशियों का सटीक भविष्यफल… - August 4, 2026
- सारंगढ़:कलेक्टर की क्लास में बच्चों का टेस्ट, पढ़ाई की गुणवत्ता पर सख्त निर्देश… - August 3, 2026
- सारंगढ़:मांगों को लेकर पटवारियों का हुंकार, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन… - August 3, 2026




