नई दिल्ली। भारतीय टीम इस समय बांग्लादेश दौरे पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। इस श्रृंखला का पहला मुकाबला खेला जा रहा है, जिसकी शुरुआत 14 दिसंबर से हुई। जबकि दूसरा 4 दिवसीय टेस्ट मुकाबला 22 से 26 दिंसबर के बीच खेला जाएगा।

बांग्लादेश दौरे के बाद भारतीय टीम एशियाई चैंपियन श्रीलंका की मेजबानी करे वाला है।
बीसीसीआई का बड़ा ऐलान
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने बड़ा ऐलान कर दिया था। ये ऐलान बांग्लादेश दौरे के बीच में ही किया गया था। टीम इंडिया अभी बांग्लादेश दौरे पर है, जहां पर तीन मैचों की वनडे सीरीज और इतने ही मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई और अब इसके बाद दो मैचों की टेस्ट श्रृंखला भी खेली जा रही है। इस दौरे के बीच में ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने बड़ा ऐलान कर दिया था।
श्रीलंका का भारतीय दौरा
श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज और इतने ही मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। टी-20 मुकाबला 3,5 और 7 जनवरी को होगा जो कि क्रमशः मुंबई, पुणे, और राजकोट में होगा। वहीं इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज जो कि 10,12 और 15 जनवरी को खेला जाएगा और ये क्रमशः गुवाहाटी, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में होगा।
भारत बनाम बांग्लादेश टेस्ट
पहले टेस्ट मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 404 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। इसके जवाब में उतरे बांग्लादेशी बल्लेबाज कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और 150 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गए। फिर टीम इंडिया की दूसरी पारी में स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने ताबड़तोड़ शतक जड़ा और टीम को मजबूत बढ़त दिलाई। गिल ने 152 गेंदों पर 110 रनों की पारी खेली। भारतीय टीम अपनी दूसरी बल्लेबाजी पारी में 258 रन बनाई और बांग्लादेश को जीत के लिए कुल 513 रनों का लक्ष्य दिया। बांग्लादेश अभी 3 विकेट के नुकसान पर 173 रन बनाकर खेल रही है।
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
