लैलूंगा। एक तरफ सरकार किसानों को उचित दाम देकर फसलों की खरीदी कर रही वही कुछ बिचौलिये सरकार की मंशुबो पर पानी फेरने में भी पीछे नही है परंतु सरकार इन जैसे बिचौलियों पर नकेल कसने के लिए बड़ी कार्यवाही करने से भी नही चूक रही है इसी कड़ी में एसडीओपी दीपक मिश्रा के सुपरविजन में लैलूंगा ब्लाक की कुछ समितियों में रकबा वृद्धि कर धान की बोगस खरीदी सहित साजिश के तहत धांधली करने वाले रसूखदार विचौलिया राहुल निगानिया की गिरफ्तारी से मामले में शामिल लोगों में हड़कंप मचा दिया है । पूरे मामले में राजपुर मंडी लैलूंगा मंडी में राहुल निगानिया ने तहसील कार्यलय नोडल अधिकारी सहित मंडी आपरेटर से मिलीभगत से साठ गांठ कर किसानों को गुमराह कर रकबा में बेतहासा वृद्धि करवा कर लाखों रुपये की फर्जी राशि का आहरण करने के आरोप में लैलूंगा पुलिस ने आज राहुल निगानिया को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

पुलिस ने मास्टर माइंड राहुल निगानिया को हिरासत में लेकर पूछ ताछ कर रही है जांच में कुछ और लोगो के नाम आने की संभावना ब्यक्त की जा रही है अभी दस्तावेजो को खंगालने का काम पुलिस कर रही है जल्द और चौकाने वाले नाम सामने आ सकते है। आपको बता दे कि पूर्व में किसानों से लिए गए बयान में किसानों ने कहा है कि ना तो उन्होंने रकबा वृद्धि के लिए कोर्ड आवेदन कार्यलय को दिया है ना ही मंडी में स्वयं के द्वारा धान बेचा गया हैं और ना ही दूसरे को अपने खाते में धान बेचने की इजाजत दी है धान बिक्री के बाद भुगतान खातों में आने के बाद बिचौलिए राहुल निगानिया ने राशि निकाल ली है लगभग करोडो में राशि हड़पने की बात सामने आ रही है जांच जारी है पुलिस अभी राहुल से पूछताछ करेगी जिसमें कुछ प्रशासनिक अफसरों के नाम के खुलासे हो सकते है ।
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
