सारंगढ़ । जिला कलेक्टर डॉ सिद्दीकी के निर्देश पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक बनर्जी के मार्गदर्शन पर छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग के आदेश पर रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम पंचायत स्तर पर किया गया । प्रदेश के सांस्कृतिक मानचित्र में रामायण मंडली एक अभिन्न अंग है । छग की संस्कृति , रीति रिवाज , प्रथा , परंपराएं एवं संस्कार को सजीव बनाने के लिए प्रदेश के यशस्त्री मुख्यमंत्री भूषेश बघेल ने रामायण मंडली प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व के वर्षों में किए । क्योंकि छत्तीसगढ़ मर्यादा पुरुषोत्तम राम का मामा घर , मातुश्री मां कौशल्या की जन्मभूमि है | बनवासी राम को शबरी जैसे भगतनी ने मर्यादा पुरुषोत्तम को जूठे बेर खिलाए उसी छत्तीसगढ़ में रामायण को पुनर्जीवित करने के लिए छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग द्वारा रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन का आदेश जारी किए । आदेशानुसार सारंगढ़ जपं के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में रामायण मंडली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था । जिनक परिणाम भी आ चुक हैं। अभिषेक बनर्जी ने बताया कि
ग्राम पंचायत रामायण प्रतियोगिता के बाद , ब्लॉक स्तरीय रामायण प्रतियोगिता तत्पश्चात जिला स्तरीय रामायण प्रतियोगिता इसी तारतम्य में राज्य स्तरीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग क द्वारा किया गया है । अभिषेक बनर्जी ने बताया कि पंचायत स्तर में प्रथम स्थान में चयनित रामायण मंडली के प्रतिभागी सदस्यों की सूची नाम , पता , आधार नंबर, मोबाइल नंबर अंकित करें जिसमें किसी भी प्रकार से परिवर्तन ना किया जाए। विजेता दल के सदस्यों को ग्राम पंचायत स्तर पश्चात परिवर्तन करना या जोड़ना वर्जित है । बनर्जी ने बताया कि जनपद पंचायत स्तर की प्रतियोगिता में नगर पंचायत, नगरपालिका मानस मंडलियों को भी शामिल किया जाना है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
