सारंगढ़। जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के कलेक्टर डा. सिद्धकी के निर्देश पर जनपद पंचायत सभागार में सचिवों की समीक्षा बैठक मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक बनर्जी के द्वारा लिया गया । जिसमे गोधन न्याय योजना अंतर्गत गोबर खरीदी, खाद उत्पादन, पैरा संग्रहण , मनरेगा अंतर्गत रोजगार , हक योजना अंतर्गत संतृप्तिकरन , प्रधानमंत्री आवास स्वच्छ भारत मिशन तथा पंचायत शाखा अंतर्गत गोठान के पास तालाब और डबरी में मछली पालन, रामायण मंडली आयोजन , आयुष्मान कार्ड प्रगति, पेंशन प्रगति दिव्यांग सर्वेक्षण, वोटर आईडी निर्माण आदि एजेंडा पर चर्चा की गई | यह बैठक मध्यान्ह 12700 बजे प्रारंभ हुई थी जो 300 बजे तक चली इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक बनर्जी के द्वारा 1-1 ग्राम पंचायत के सचिव से सम्यक जानकारी प्राप्त किए । जिन ग्राम पंचायतों के द्वारा अपने कार्यों को पूरा नहीं किया गया या अपूर्ण था । उन्हें सप्ताह भर के भीतर पूरा करने की समझाईश दिए।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
