भटगांव। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. एफ आर निराला लगातार जिला क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा ले रहें हैं। जहां स्वास्थ्य विभाग को बेहतर सुविधा प्रदान करने सहित मरीजों को बेहतर ईलाज मुहैया कराने संबंधित जरूरतों व कमियों को पूर्ण करने निर्देश दिया जा रहा हैं। नये जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ के अस्तित्व में आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग के काम काज सहित मरीजों को मिलने वाले सुविधाओं पर कसावट लाने के प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में जिला सवा. अधि. डा. एफआर निराला अपने टीम के साथ बिलाईगढ़ इलाके के स्वास्थ्य केंद्रों में निरीक्षण करते नजर आए। जिला स्वा. अधि. ने पवनी, बिलाईगढ़ सहित भटंगांव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और जायजा लिया। वहीं हॉस्पिटल की साफ सफाई सहित उनकी स्वच्छता को लेकर जरूरी निर्देश दियें । स्वास्थ्य कर्मियों से स्वास्थ्य सम्बन्धित उचित सावधानी बरतने कहा । वहीं प्राथ. सवा. केंद्र भटगांव के स्वास्थ्य अधिकारी डा लोकेश कुमार अजय व उनके पूरे स्टाप जिला स्वास्थ्य अधिकारी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत कियें साथ ही हॉस्पिटल में ईलाज कराने आ रहे मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं से अवगत कराया गया। डा लोकेश अजय ने आगे अधिकारी को हॉस्पिटल से संबंधित जरूरी सुविधा मुहैया कराने निवेदन किया।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
