दिनांक 12.12.2022 को पुरानीबस्ती खरसिया में रहने वाले होम सिंह ठाकुर (उम्र 64 साल) द्वारा #पुलिस चौकी खरसिया में उसके बेटे रूपेश ठाकुर पर घर के बगल में रहने वाले अजय ठाकुर द्वारा रंजीश पर गले में धारदार हथियार (चाकू) से हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराया गया । रिपोर्टकर्ता बताया कि पुरानी बस्ती में अपना घर बनवा रहा है, निर्माणाधीन घर में सुबह लेबर पानी डाल रहे थे, घर के बगल में बडे भाई लेखनसिंह ठाकुर का मकान है । लेखनसिंह ठाकुर के मकान में थोडा पानी पड़ जाने से लेखन का बेटा अजय ठाकुर विवाद करने लगा । शाम को फिर उसी विवाद को लेकर अजय ठाकुर घर के पास गाली गुप्तार करने लगा । तब लडका रूपेश ठाकुर कमरे से निकलकर अजय ठाकुर को गाली गुप्तार करने से मना किया तो अजय ठाकुर अपने हाथ में रखे चाकु से बेटे रूपेश ठाकुर के गले में वार कर वहाँ से भाग गया । खरसिया पुलिस द्वारा आहत का मेडिकल कराया गया, आहत की स्थिति सामान्य है । रिपोर्ट पर आरोपी के विरूद्ध धारा 294,506,307 आईपीसी का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी फरार है, पतासाजी की जा रही है ।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
