हैवानियत:7 दिन से लापता बच्ची की मिली लाश,खुले मैदान में फेक गई दरिंदे….
रायपुर के सड्डू BSUP कॉलोनी से गायब बच्ची के मामले में बड़ी खबर सामने आ रही है। 7 दिसंबर की शाम से लापता बच्ची की सड्डू सेक्टर 8 के खुले मैदान में लाश मिली है।
मासूम का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों में इस मामले को लेकर जमकर आक्रोश है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस इस मामले में लगातार जांच-पड़ताल कर रही थी। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए बच्ची की हत्या कर लाश फेंक दी होगी। वहीं बच्ची के साथ रेप कर मर्डर करने की भी आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई तेज कर दी है। मामला विधानसभा थाना इलाके का बताया जा रहा है।
बता दें कि 7 दिसंबर की शाम करीब 6 बजे से BSUP कॉलोनी से बच्ची लापता थी। बताया जाता है कि बच्ची घरवालों की आंखों के सामने ही खेल रही थी, लेकिन कुछ देर बाद ही वहां से गायब हो गई। बच्ची की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए अपहरण की आशंका जताई थी। 8 साल की बच्ची का नाम दुर्गा यादव था और उसकी 3 बहनें और एक छोटा भाई है। बहनों के साथ दुर्गा खेल रही थी। मां ने बताया कि उसकी बड़ी बहनें कुछ खाने के लिए घर आईं। मैंने देखा एक सफेद कार के पास बेटी खड़ी थी।
- वक्ता मंच की काव्य गोष्ठी: चेतन भारती महामूर्ख बने…”ये साल भी एक सवाल रह गया तेरे नाम का गुलाल रह गया”: राहुल साहू - March 2, 2026
- बरमकेला मे “दो विभाग, दो दुनिया: सड़कों पर पसीना बहा रही पुलिस विभाग ,’कोचियों’ को अभयदान दे रहे आबकारी साहब ? - March 2, 2026
- सारंगढ़ ब्रेकिंग: “सड़क पर पसरा सन्नाटा, बंधापली के पास काल बनकर दौड़ा ट्रक; मौत से जूझ रहा सालर का ईश्वर..” - March 2, 2026
