दिनांक 12.12.2022 को पंचवटी कालोनी बोईरदादर में रहने वाले कमल कुमार अम्बवानी (उम्र 43 वर्ष) द्वारा थाना चक्रधरनगर में आवेदन देकर ऑनलाइन ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराया गया है ।

रिपोर्टकर्ता बताया कि इसका BLUE DART कोरियर से पार्सल आना था । दिनांक 10.12.2022 को दो अलग-अलग मोबाइल नंबरों से इसे अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया जो बोला कि आपने अपना पता अपूर्ण बताया है । अज्ञात व्यक्ति एड्रेस सुधारने के लिये 2/- रूपये का ऑनलाईन भुगतान करें कहकर मोबाइल पर एक लिंक भेजा जिस पर क्लिक करने के बाद पंजाब नेशनल बैंक रायगढ के खाता से एक बार 95,000/-रूपये फिर एक बार 4,950/-रूपये *कुल राशि 99950/-रूपये* बिना जानकारी के धोखाधडी कर निकाल लिया गया है । इसके बाद पंजाब नेशनल बैक के टोल फ्री में सम्पर्क कर हुये फ्राड की सूचना देकर खाते में लेन देन में रोक लगवा दिया और थाना चक्रधरनगर में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराया । चक्रधरनगर पुलिस ने अज्ञात आरोपी पर धारा 420 आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर किया गया है ।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
