रायगढ़:- धरमजयगढ़ अंचल से बड़ी खबर निकल कर सामने आई है जिसमें चार दिनो से लापता हुए पोटिया निवासी युवक की लाश आज धरमजयगढ़ पुलिस ने रायगढ़ नगर सैनिक रेस्क्यू टीम की मदद से ओंगना के घुमनारा जंगल में स्थित एक डेम से बरामद की है।आपको बता दे की बीते दिनों पोटिया निवासी सुफल सिंह अपने दो साथियों के साथ जंगली जानवर के शिकार के लिए जंगल की ओर निकला था जिसके बाद से वह लापता था!


ज्ञात हो कि मृतक के परिजनों ने युवक के अचानक गायब की सूचना धरमजयगढ़ थाने में दी थी तो संदेह के आधार पर पुलिस ने मृतक के साथी पंचराम से कड़ी पूछताछ की तो उसने बताया की सुफल सिंह करंट की चपेट मे आ गया था जिसके बाद सुबह मृतक के साथी पंचराम और सुनील तिर्की दोनो मिलकर मृतक की लाश लकड़ी से उठाकर घुमानरा जंगल में स्थित पक्की डेम पर लेकर गए और मृतक के कमर में वजनी पत्थर बांधकर उसे डेम में फेंक दिया वहीं आज धरमजयगढ़ पुलिस नगर सेना के रेस्क्यू टीम की मदद से लाश को डेम से बाहर निकाली और आगे की कार्यवाही कर रही है।

वर्जन-
पोटिया के सफल राठिया की गुमशुदगी की रिपोर्ट परिजनों ने थाना में दर्ज कराया है जाँच उपरांत पता चला कि ब्यक्ति की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई है संदेहियों से पूछताछ के लिए पता किया तो मौके से फरार थे मामले में संदेही को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर थाना लाया गया है , पूछताछ में आरोपी ने शव को बांस के सहारे बांधकर डेम तक लाया गया जहां उसे फेकना कबूल किया गया। आरोपी के बताए अनुसार साक्ष्य की बरामदगी की जा रही ततपश्चात आगे की कार्यवाही की जाएगी ।
एसडीओपी दीपक मिश्रा
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
