रायगढ़। श्रमिकों का शोषण करने वाले जिले के तीन प्लाट श्याम स्टील, सिंघल एनर्जी व हर्ष स्टील को नोटिस जारी किया जाएगा। उक्त जानकारी श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद ने मीडिया से बात करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों ने प्लांटो में 8 की बजाए 12 घंटे तक काम कराने व मिनिमम वेज का पालन नहीं किए जाने की शिकायत की है। जिस पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। मजदूरों से यदि अधिक काम कराया जा रहा है तो उन्हें डबल वेज दिया जाना चाहिए। इस संबध में जल्द ही नामजद प्लांटों को नोटिस जारी किया जाएगा।सभी प्लांटों को हिदायत दी गई है कि वे श्रम अधिनियमों का पूरी तरह पालन करें । इसके साथ ही मजदूरों की मौत को लेकर मंडल द्दारा हेल्प लाइन नम्बर व ईमेल जारी किया गया है, जिस पर संबधित व्यक्ति सीधे शिकायत कर सकतें हैं। ज्ञात हो कि रायगढ़ के कई प्लांटो में पिछले दिनों मजदूरों की हादसे में मौत हुई थी। जिसमें मुआवजे को लेकर विवाद की स्थिती बनी थी। ऐसे मामलों के लिए उन्होनें कहा की मजदूर हेल्प लाइन नंबर पर तुरंत शिकायत करें हम उस पर तत्काल कार्रवाई करेंगे। इसके अलावा सरकार से सुरक्षा व्यवस्था के अभाव में प्लांट में श्रमिकों की मौत होने पर इंड्रस्ट्रियल सेफ्टी आफिसर पर कार्रवाई किये जाने के लिये श्रमकल्याण मंडल सरकार को एक पत्र लिखेगा। शफी अहमद ने कहा कि पूंजीपथरा इंड्रस्ट्रियल पार्क में मजदूरों के लिए 10 रुपए में भरपेट भोजन की व्यवस्था के लिये वीर नासरायण सिंह श्रम अन्न योजना जल्द शुरु की जाएगी। जिले में यह पहला अवसर है जब राज्य निर्माण के बाद सरकार ने श्रमिकों के कल्याण के लिए इस तरह की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने की बात की है।
- फ्लाई ऐश डंपिंग पर विधायक उत्तरी जांगड़े सख्त, कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग… - September 25, 2026
- कनकबीरा में पुलिस का नया पहरा, नई चौकी से अपराध पर लगेगी लगाम… - September 25, 2026
- दो बेटियों की पढ़ाई को मिला संबल, नौनिहाल छात्रवृत्ति से खिली लक्ष्मीनारायण के परिवार की उम्मीद… - September 25, 2026
