भारत में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से आम आदमी परेशान है। क्रूड ऑयल की कीमतों में लगातार गिरावट हो रही है, फिर भी भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम जस के तस बने हुए है। इसी बीच अब राहत भरी खबर है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नव वर्ष पर एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के दाम कम हो सकते हैं। हांलाकि सरकार की ओर से ऐसे कोई अधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं की गई है।

आपको बता दें कि पिछले माह से लगातार कच्चे तेल के दामों में गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे सभी अंदेशा था कि अब पेट्रोल-डीजल के दामों में भारी कमी देखने को मिलेगी। लेकिन क्रूड ऑयल के दामों में कमी आने के बाद पेट्रोल डीजल के दाम नहीं घटे हैं। नवंबर के दौरान वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतें लगभग 85-92 डॉलर प्रति बैरल के दायरे में रहीं। हालांकि, बीते शुक्रवार को कच्चे तेल की कीमतों में करीब 4 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट आई। लेकिन उम्मीद सिफर रही।
नए साल पर घट सकता है उत्पाद शुल्क
पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में 20 नवंबर से कोई बदलाव नहीं आया है। आपको बता दें कि पिछले साल नवंबर माह में ही उत्पाद शुल्क में कटौती की गई थी। जिसके बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई थी। लेकिन उसके बाद कई बाद दामों में बढोतरी देखने को मिली। हालाकि उसके कुछ दिन बाद अलग-अलग राज्यों ने भी वैट घटाया था। जिसके बाद राज्य के हिसाब से भी 5 रुपए लीटर और 10 रुपए लीटर तक दाम कम किये गये थे। सूत्रों का दावा है कि कीमतों को नियंत्रण करने के लिए सरकार जनवरी 2023 में भी कोई फैसला ले सकती है।
- सारंगढ़ में योजनाओं पर कलेक्टर का फोकस, लंबित मामलों के जल्द निराकरण के निर्देश… - September 23, 2026
- सारंगढ़ की शार्वी ने चक्रधर समारोह में बिखेरा कथक का जादू…सुर-ताल और घुंघरुओं की गूंज में साकार हुई आदिशक्ति की भावमयी अभिव्यक्ति…. - September 23, 2026
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
