रायगढ़, 5 सीईओ जिला पंचायत श्री अबिनाश मिश्रा ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय वन्यप्राणी सुरक्षा समिति के संबंध में बैठक ली। उन्होंने वन्यप्राणियों व् सुरक्षा तथा उनके विद्युत करेंट के माध्यम से अवैध शिकार होने की घटना की रोकथाम की जानकारी ली। उन्होंने जिला स्तरीय विभागों में समन्वय स्थापित करने, क्षतिपूर्ति के प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने दिए। सीईओ श्री मिश्रा ने ग्रामीणों में मानव-हाथी द्वंद के कारण एवं अपनाये जाने वाले उपायों के बारे में जनजागरूकता, प्रशिक्षण, वन क्षेत्रों में गुजरने वाले विद्युत तारों की दुरूस्तीकरण, अवैध कनेक्शन, हुकिंग के संबंध विस्तृत चर्चा की तथा अवैध शिकार की घटनाओं में कमी लाने के जन-सहभागिता से गोपनीय सूचना तंत्र को विकसित करने हेतु सुझाव दिए।
इस दौरान वनमंडलाधिकारी रायगढ़ सुश्री स्टायलो मंडावी एवं धरमजयगढ़ श्री अभिषेक जोगावत, अपर कलेक्टर श्री राजीव पाण्डेय, उप पुलिस अधीक्षक श्री राकेश कुमार भोई, श्री व्ही.पी.पटेल, श्री गुंजन शर्मा, श्री एस.के.साहू सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

- बैंक स्ट्राइक और 5 दिन की छुट्टी: जानिए आपके UPI, ATM और EMI भुगतानों पर कितना पड़ेगा असर? - September 23, 2026
- नाश्ते में पालक के पत्तों से बनाएं स्वादिष्ट चीला, खाने में लाजवाब और सेहत के लिए है बेस्ट, देखें रेसिपी… - September 23, 2026
- पहला प्यार दूसरी बार: लव रंजन की नई फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज… - September 23, 2026
