अगर आप भी किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अब आपको केंद्र सरकार बड़ा फायदा दे रही है। दरअसल, केंद्र की मोदी सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनके कर्जे उतारने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। इसके लिए अब सरकार किसानों को नया कृषि बिजनेस शुरू करने के लिए 15 लाख रुपये मुहैया करा रही है।

किसानों को मिलेंगे अब पूरे 15 लाख रुपये
सरकार ने ‘पीएम किसान एफपीओ’ स्कीम की शुरुआत इसलिए की है ताकि किसान भाई इसकी मदद से नया बिजनेस शुरू कर सकें। इस स्कीम के तहत फॉर्मर्स प्रोड्यूसर ऑर्गेनाइजेशन को 15 लाख रुपये दिए जाएंगे। सरकार की तरफ से देशभर के किसानों को नया कृषि बिजनेस शुरू करने के लिए वित्तीय सहायता दी जाएगी। इस स्कीम का लाभ लेने के लिए 11 किसानों को मिलकर एक ऑर्गेनाइजेशन या कंपनी बनानी होगी। इतना ही नहीं, इससे कृषि से संबंधित उपकरण या फर्टिलाइजर्स, बीज या दवाएं खरीदने में भी काफी आसानी होगी।
जानें कैसे करें आवेदन?
PM Kisan FPO Yojana: – इसके लिए सबसे पहले राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– अब होम पेज पर एफपीओ के विकल्प पर क्लिक करें।
– अब ‘रजिस्ट्रेशन’ के विकल्प पर क्लिक करें।
– अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा।
– अब आप फॉर्म में मांगी गई जानकारियों को भरें।
– इसके बाद आप पासबुक या फिर कैंसिल चेक एवं आईडी प्रूफ को स्कैन करके अपलोड करें।
– अब आप सब्मिट के विकल्प पर क्लिक करें।
ऐसे करें लॉग इन
सबसे पहले राष्ट्रीय कृषि बाजार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
– अब होम पेज पर एफपीओ के विकल्प पर क्लिक करें।
– अब आप लॉगिन के विकल्प पर क्लिक करें।
– अब आपके सामने लॉग इन फॉर्म खुलेगा।
– अब इसमें यूजरनेम पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करें।
– इसके साथ ही आप लॉग इन कर लेंगे।
- जगन्नाथ धाम में रतन शर्मा ने की क्षेत्र की खुशहाली की प्रार्थना… - June 20, 2026
- रक्तदान से दी जननेता को सच्ची श्रद्धांजलि, रोशनलाल अग्रवाल जयंती पर उमड़ा सेवा का जज़्बा… - June 20, 2026
- कलेक्टर के निर्देश पर बारिश से पहले निपटाए गए कई लंबित प्रकरण…किसानों के लंबित सीमांकन मामलों का किया निराकरण… - June 20, 2026


