रायगढ़। रायगढ़ खनिज विभाग की टीम द्वारा फिर एक बड़ी कार्यवाही देखने को मिली है । जहाँ भूपदेवपुर क्षेत्र के लेबड़ा गांव में माइनिंग विभाग के तेज तरार सहायक खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राककर और खनिज निरीक्षक गढ़पाले ने अवैध तरीके से चल रहे मुरूम खनन पर कार्यवाही की है । माइनिंग विभाग को लगातार इसकी शिकायतें मिल रही थी कि भूपदेवपुर क्षेत्र में अवैध मुरुम
खनन हो रही है । रायगढ़ कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग के सहायक खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर के नेतृत्व वाली टीम ने जाकर उस पर छापामार कार्यवाही की है । इस कार्यवाही में एक रेत से भारी गाड़ी , तीन हाईवा मुरूम और एक चैन मशीन को जप्त की गई है । अवैध तरीके से खनन कार्य में चल रहे किसी बराबरिक प्रोजेक्ट कंपनी की है जिसके द्वारा माइनिंग विभाग से बिना एन.ओ.सी. और परमिशन के अवैध मुरुम खनन कर रोड के काम पर खपाया जा रहा था और करोड़ों की ठेका में अवैध तरीके से मुरुम खनन किया जा रहा था , जिसको माइनिंग विभाग ने जप्त कर लिया है । रायगढ़ माइनिंग विभाग के अधिकारी आगे और भी कार्यवाही होने की बात कह रहे हैं।

इन गाड़ियों पर किया गयया कार्रवाई –

वाहन क्रमांक सी जी 13 ए एन 7023 , सी जी 15 ए सी 2471 , सी जी 15 डी व्ही 3346 , सी जी 15 डी डव्लू 1383 और एक चैन मशीन।
क्या कहते हैं खनिज अधिकारी योगेंद्र सिंह
रायगढ़ कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग कौ टीम भूपदेवपुर क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंची हुई थी । जहाँ बराबरिक प्रोजेक्ट द्वारा अवैध मुरुम करते हुए एक चैन मशीन और तीन हाइवा को जप्त किया गया है व एक रेत से भरी हाइवा को भी जप्त की गई है । आगे हमारे क्षेत्र में लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
