भटगांव। पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद धारदार हथियार से हमलाकर खुद को भी घायल करने का मामला सामने आया हैं। जहां पति और पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गयें है । घटना के बाद भटगांव पुलिस दोनों को बिलाईगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर भर्ती करायें है। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रीफर किया गया हैं। बताया जा रहा कि – लगभग 2 साल से पति पत्नी से अलग रह रहा था और अचानक घर में आकर पत्नी को साथ में रहने की बात कही , जिस पर दोनों के बीच विवाद हो गया । फिर पति आक्रोश में आकर धारदार हथियार से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया फिर खुद को भी धारदार हथियार से चोंट पहुंचाया। बहरहाल पूरे मामलें में भटगांव पुलिस जाँच कर रही है।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- 15 अगस्त की तैयारियों पर कलेक्टर सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निराकरण के निर्देश… - August 4, 2026
- मां का दूध है शिशु का अमृत, स्तनपान सप्ताह में माताओं को दिया गया स्वास्थ्य का संदेश… - August 4, 2026
- ‘बिहान’ की राखियों की धूम: एक दिन में ₹13,420 की बिक्री, महिलाओं के हुनर को मिला सम्मान… - August 4, 2026




