रायगढ़ । पुलिस चौकी जूटमिल प्रभारी उप निरीक्षक कमल किशोर पटेल एवं स्टाफ द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर बाइक चोरी में फरार शातिर आरोपी रौनी शेख को आज जूटमिल के सोनकरपारा में संदिग्ध घूमते हुए पकड़ा गया है । आरोपी रौनी शेख को जानकारी नहीं थी कि उसके साथी मोहम्मद आरिफ शेख को जूटमिल पुलिस द्वारा बाइक चोरी में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद रौनी शेख पिता मोहम्मद मन्टू शेख उम्र 29 साल निवासी बरामादर सिल्ला थाना अदरतला जिला जबलपुर (म.प्र.) को जूटमिल के नेतनागर और फटहामुड़ा बाइक चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

विदित हो कि 01 दिसंबर की रात्रि गस्त दौरान पकड़े गये आरोपी मोहम्मद आरिफ शेख पिता मोहम्मद जायदुल शेख उम्र 19 साल निवासी ग्राम खुटगांव थाना मिसरा जिला सुंदरगढ़ ओड़िशा जूटमिल पुलिस को अपने मेमोरेंडम कथन में बताया कि वह अलग-अलग शहर व गांव में जाकर बर्तन फेरी करने के बहाने घरों में चोरी के लिए रेकी करता है । इसका शाहपुकुर दक्षिण दिनाजपुर (पश्चिम बंगाल) का अफसर मंडल, सैकेत मंडल, मोहम्मद खालिद रायपुर का बाबू शेख, जबलपुर मध्य प्रदेश का रहने वाला मोहम्मद रौनी शेख सभी मिलकर शहरों में किराए मकान लेकर रैकी और छोटा-मोटा काम कर चोरी करते हैं । आरोपी मोहम्मद आरिफ शेख बताया कि चोरी में मिले सोना चांदी के जेवर को इनका साथी अफसर मंडल बांग्लादेश तरफ ले जाकर बिक्री करता है और बिक्री से प्राप्त रकम का आपस में सभी लोग बंटवारा करते हैं । आरोपी बताया कि छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर, बलरामपुर, रायपुर तथा उड़ीसा के बरगढ़, रायगड़ा, कर्नाटक में मोटरसाइकिल तथा सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए हैं । रायगढ़ में रहते हुए अपने साथी मोहम्मद रौनी शेख के साथ मिलकर करीब 6 महीना पहले नेतनागर से मोटर सायकल सी.टी 100 क्रमांक सीजी 13 ए.एल. 1218 और फटहामुड़ा में जूटमिल में अवेंजर मोटरसाइकिल को चोरी करना बताया गया था। आरोपी मोहम्मद रौनी शेख अपने साथी मोहम्मद आरिफ शेख के साथ बाइक चोरी करना स्वीकार किया है । आरोपी को जूटमिल पुलिस गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है ।
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
