सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला मे धान खरीदी प्रारम्भ होते ही बिचौलियों की बांछे खिल गई है, आपसी सांठ गाँठ कर खराब धानों को भी मंडी मे खफ़ाने की कोशिश को नाकाम करने कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है। सारंगढ़ विकासखंड अंतर्गत जशपुर अनडोला में धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी के दौरान जिला खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव के संयुक्त टीम ने किया खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कई किसानों से धान बेचने संबंधित आ रही परेशानियों को सुनकर हालचाल जाना और किसानों को साफ धान लाने की समझाईश भी दी। किसानों के धान की गुणवत्ता को लेकर जांच भी किये जांच के दौरान एक किसान जिनका नाम यादराम चंद्रा बताया गया जिनके धान में मिट्टी और कंकड़ का मिश्रण नजर आया जिसे देखते हुए जिला खाद्य अधिकारी ने तत्कालीन टोकन निरस्त कर धान को वापस करने को कहा।

अमानक धान मंजूर नही – जिला खाद्य अधिकारी
जिला खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव ने स्पस्ट निर्देश दिया कि धान बेचने उस दौरान किसी भी किसान को परेशानी का सामना ना करना पड़े, साथ ही प्रबंधको से अपील करते हुए कहा कि साफ और सही धान के साथ नमी का विशेष ध्यान रखें, अमानक धान की खरीदी ना हो
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
