जगन्नाथ बैरागी

सारंगढ़: स्थानीय खबरों को सरल और सीधे शब्दों मे लिखकर पाठकों तक पहुंचाने के कारण रायगढ़ टाईम्स कम समय मे लोकप्रियता के उस मुकाम तक पहुंच गया है जहाँ विरले न्यूज़ पोर्टल ही पहुंच पाते हैँ।
वर्तमान युग मे किसी समाचार को जनता तक पहुंचाने का सबसे सरल और तीव्र माध्यम कोई है तो वाह माध्यम न्यूज़ पोर्टल ही है। क्यूंकि आज के युग मे आस पास या देश विदेश मे घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को सबसे पहले प्राप्त करने की चाह रखने वाले पाठकों की संख्या मे अविश्वशनीय वृद्धि हुई है। व्यक्ति अब सुबह उठकर किसी खबर को प्राप्त करने की बजाए मोबाइल के माध्यम ही तत्काल चाहे वो घर मे हो या दफ्तर तत्काल प्राप्त करना चाहता है जिसका सबसे आसान माध्यम न्यूज़ पोर्टल ही है। इसलिए आज बड़े से बड़े नामचीन मीडिया और चैनल वाले भी ब्रेकिंग की तर्ज एक खुद का न्यूज़ पोर्टल बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैँ।

रायगढ़ टाईम्स बनी जनता की आवाज –
स्थानीय मुद्दों और जनता की मुलभुत समस्याओं को प्रशासनिक अमले तक पहुंचाने के उद्देश्य से रायगढ़ टाईम्स की शुरुवात की गई थी। लेकिन अपने खास अंदाज और निर्भीकता से एक साल मे ही पोर्टल जगत मे अपनी पहचान बनाने के साथ जनता का अपार प्यार मिलता गया। निष्पक्षता और निर्भीकता और निरंतरता का परिणाम यह रहा कि आज रायगढ़ टाईम्स से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 1500000 + पाठक जुड़ चुके हैँ जो न्यूज़ पोर्टल की भिड़ मे भी लम्बी रेस का घोड़ा साबित हुआ है।
विज्ञापन का बना बड़ा प्लेटफार्म –
वर्तमान युग विज्ञापन का युग है, कोई दुकान, संस्थान, फर्म, स्कूल, हॉस्पिटल, बिजनेस ,उत्पाद इत्यादि की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने के लिए कई माध्यम हैँ जहाँ अत्यधिक खर्च के साथ आम पब्लिक के बीच जानकारी पहुंचाना दुभर साबित होता है। लेकिन आज के युग मे लगभग हर हाथ मे मोबाइल होने के कारण प्रत्येक विज्ञापन आम जनता तक न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से लोगों तक पहुंच जाता है जिनसे उनके संस्थान , दुकान और प्रोडक्ट की जानकारी घर बैठे पब्लिक तक बहुत कम खर्चे मे पहुंचती है।
रायगढ़ टाईम्स द्वारा 1 माह मे आसानी से पहुंचती है 50 हज़ार से लाखों तक विज्ञापन की जानकारी –
रायगढ़ टाइम्स मे प्रतिमाह हज़ारों की संख्या मे पाठको का प्यार मिलता है प्रतिदिन पाठको की संख्या मे अप्रत्याशित वृद्धि हो रही है। अगर सामान्य बात भी करें तो इसमे दिए गये शुभकामना संदेश या विज्ञापन महज 1 माह मे 50 हज़ार से 1 लाख तक आसानी से दर्शकों तक पहुंच जाती है। जो किसी संस्थान, व्यवसाय या दुकान के प्रचार प्रसार के लिए एक अच्छा माध्यम भी है।
पाठकों की विश्वसनीयता पहला लक्ष्य – जगन्नाथ बैरागी
रायगढ़ टाईम्स का पहला और एक मात्र लक्ष्य पाठकों की विश्वसनीयता पर खरा उतरना है। स्थानीय जटिल मुद्दों को उठाकर आम जनता की आवाज़ बनना पहला ध्येय है। गलत को गलत कहना और अगर कोई अधिकारी कर्मचारी नेक कार्य कर रहे हों तो बेझिझक तारीफ़ करने से हमे गुरेज नही। रायगढ़ टाईम्स को प्यार देने के लिए सभी पाठकों का दिल से धन्यवाद…
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
